अपने एक ट्वीट में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इस को स्वीकार किया है कि ईरान के हवाले से उनके प्रशासन में भीषण मतभेद पाया जाता है किन्तु कहा कि कोई भी अंतिम और ठोस फ़ैसला वह स्वयं ही करेंगे।
ट्रम्प ने एक बार फिर लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ईरान, शीघ्र वार्ता की इच्छा व्यक्त करेगा।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी कई बार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प यह दावा कर चुके हैं कि एक समय आएगा जब ईरानी अधिकारी नये समझौते के ए उनसे संपर्क करेंगे।
ट्रम्प ने ईरान के साथ वार्ता के ताने बाने ऐसे समय में बुनना शुरु किए हैं कि जब वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने मंगलवार की शाम वरिष्ठ सैन्य और सिविल अधिकारियों के साथ मुलाक़ात में अमरीका के साथ वार्ता की संभावना का खंडन कर दिया।